हलीम के बीज के फायदे- आयुर्वेद, गुणकारी औषधियों का खजाना माना जाता हैं। जिसका ही एक बेहद नायाब मोती हैं हलीम के बीज। जिसको हम में से कई लोग गार्डन क्रेस, चनसूर या चमसूर के नाम से भी जानते हैं। जिसका सेवन करना महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। जिसके चलते महिलाओं को गर्भधारण में समस्या से लेकर कई स्किन प्रोबलम्स में भी छुटकारा मिलता हैं। ऐसे में आयुर्वेद की इस गुणकारी औषधि हलीम के बीजों के सेवन से महिलाओं की सेहत पर होनें वाले कुछ गजब के फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं-
ये हैं हलीम के बीज के फायदे-
अनियमित पीरियड्स की समस्या से मिलता हैं छुटकारा—
बता दें कि हलीम के बीजों में आयुर्वेद के बेहद गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं। जिसके चलके यदि महिलाएं इनको अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो वह अपनी अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं। जिसको दूस करने के लिए अक्सर ही हम महिलाएं न जानें कितने नुस्खों और अनगिनत दवाईयों की सहारा भी लेती हैं। वहीं हलीम में मौजूद फाइटाकेमिकल्स पीरियड्स से जुड़ी इन समस्याओं को कुदरती तौर पर ठीक करने का बेहद असरदार उपाय हैं।
वजन कम करने में—
यदि प्रेग्नेंसी के बाद आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे में हलीम के बीजों का सेवन आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता हैं। जिसमें मौजूद गुणकारी तत्व हमारे बढ़ते वजन को कम करने के साथ ही महिलाओं में ब्रेस्टमिल्क के अनुपात को बढ़ाने में भी बेहद कारगर होते हैं।
स्किन भी रहती हैं स्वस्थ—
हलीम के बीज विटामिन A और E का काफी अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। जो कि हमारी स्किन की कई प्रोबलम्स जैसे- रिंकल्स, डार्कसर्कल्स से लेकर पिंपल्स को दूर करने में बेहद मददगार होता हैं। जिसके चलते हलीम के बीजों का रोजाना सेवन करने से आपकी स्किन काफी हेल्दी और खूबसूरत बनी रहती हैं।
गर्भधारण में करते हैं मदद—
जिन महिलाओं को गर्भधारण को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं या फिर गर्भधारण नहीं हो पाता तो ऐसे में उन महिलाओं के लिए हलीम के बीजों का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जी हाँ हलीम के बीजों को यदि इस समस्या से पीड़ित महिलाएं अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं तो उनको कंसीव करने में काफी मदद मिलेगी। क्योंकि हलीम के बीजों में फॉलिक एसिड पाया जाता हैं जो कि महिलाओं के लिए गर्भधारण में मददगार होता हैं।
Discussion about this post