अलीगढ़। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से ‘BoysLockerRoom’ की खबरें काफी चर्चाओं में चल रही हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि ‘BoysLockerRoom’ दरअसल इंस्टाग्राम पर कुछ लड़को द्वारा बना गया ग्रुप का नाम है। इस ग्रुप में लड़कियों के फोटोज़ के साथ छेड़छाड़ किया जाता है और फिर उन्हे ब्लैकमेल किया जाता है। आपको बता दें कि यह मामला देश की राजधानी दिल्ली का है और साथ ही दिल्ली की साइबर सैल ने कड़ी मशक्कत करके आईपी एडरैस द्वारा इन्ही ग्रुप के एक 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया और 20 अन्य लड़कों की भी पहचान हो गई है।
आखिर क्या है ‘BoysLockerRoom’
आपको बता दें कि ‘BoysLockerRoom’ एक इनंस्टाग्राम पर बनाया गया ग्रुप में हैं, जिसमें एक ही स्कूल के 15-18 वर्ष के लड़को अपने ही क्लासमेट लड़कियों के फोटो को छेड़छाड़ करते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे और अगर लड़की पुलिस में खबर करने की बात करती थी तो उसे रेप गोने की धमकी भी दी जाती थी। इसके साथ ही इंस्टा चैट के ज़रिये लड़कियों का संपूर्ण रूप से सोशण किया जा रहा था। सबसे आशचर्य की बात तो यह है कि इस ग्रुप अधिकतर लोग 15-16 साल के हैं और अच्छे परिवार से भी हैं।
कैसे आया यह ग्रुप सामने
दरअसल आपको बता दें कि इस ग्रुप इसी स्कूल की एक साउथ दिल्ली की दूसरी लड़की भी एड हो गई थी और उस लड़की ने अपने इंस्टास्टोरी में इस ग्रुप के चैट का स्क्रीन शॉट डाल दिया जिसके बाद साइबर सैल पूरी तरह से हरकत में आ गई और मामला दर्ज़ हो गया।
अप्रैल से चल रहा था यह ग्रुप
आपको बता दें कि इस मामले में कल एक दिल्ली के 15 वर्ष के लड़के को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में पता चला किया यह ग्रुप अप्रैल से चल रहा था। इसके साथ ही पूछताछ में अन्य 20 लड़को की पहचान भी हुई, जिनमें से अधिकतर लोग 15-16 साल के हैं।
इसके बाद ‘GirlsLockerroom’ भी हो रहा है वायरल
इस बीच, कुछ पुरुषों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ‘GirlsLockerroom’ के एक कथित संस्करण पर चर्चा की गई। कथित महिला केवल समूह कथित तौर पर लड़कियों द्वारा संचालित होती है और कथित तौर पर पुरुषों के बारे में अपमानजनक तरीके से बात करती है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर चैट समूहों के कुछ स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं जहां लड़कियां कथित रूप से पुरुषों को मना कर रही थीं।
Discussion about this post