अलीगढ़ – दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्री जिनको पेरिस के एक फैशन वीक में भाग लेने के लिए ग्लोबल ब्रैंड लुइ विटॉन द्वारा आमंत्रित किया गया था और अभिनेत्री दीपिका के लिए सभी तरह के इंतजाम भी कराए गए थे। लेकिन फ्रांस में फैले हुए कोरोनावायरस जो कि एक महामारी बन चुका है। उसके चलते दीपिका पादुकोण को अपनी यह फैशन वीक की यात्रा रद्द करनी पड़ी।
दरअसल दीपिका पादुकोण पूरे विश्व में लोकप्रिय तो है ही। साथ ही अपने कई प्रोजेक्ट के चलते वे ग्लोबल स्टार भी बन चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री को पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए मशहूर ग्लोबल ब्रैंड लुइ विटॉन द्वारा बुलाया गया था और अभिनेत्री दीपिका के लिए सभी तरह के इंतजाम भी हो रखे थे। पर ना चाह कर भी दीपिका पादुकोण को यह यात्रा रद्द करनी पड़ी।
कोरोना वायरस ने मचा रखा है हंगामा –
खबरों के अनुसार कोरोना वायरस से फ्रांस में अभी तक 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। जिसके चलते दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि दीपिका पादुकोण एक सफल अभिनेत्री होने के साथ ही फैशन इंडस्ट्री में एक फैशन आइकॉन भी हैं और हाल ही में उन्हें इस फैशन वीक में एक कैंपेन किया था। जिसे दुनिया भर के लोगों ने बहुत प्रोत्साहित किया।
दीपिका अपने हर अंतरराष्ट्रीय दौरे के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानती है। दीपिका को हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता में उनके योगदान के लिए दावोस क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।
उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में काम कर रही हैं। क्रिकेट विश्व कप 1983 पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी बनी है।
इसके अलावा उन्होंने अपनी एक और फिल्म की जानकारी दी। वह हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। दीपिका इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट को भी लेकर चर्चा में चल रही है और इस फिल्म में अनन्य पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे। यह थी दीपिका की अभी के प्रोजेक्ट्स की थोड़ी सी जानकारी।
Discussion about this post