देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज हजारों की तादाद में किसान भाई केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए कृषि कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें प्रशासन इन किसानों को रोकने का हर मुमकिन प्रयास कर रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी सहारा लिया। वहीं एक ऐसी ख़बर सामने आई है जिसमें एक बार फिर से इंसानियत पर लोगों का भरोसा जगा दिया है। बता दें दिल्ली के मशहूर मुरथल ढाबा (Murthal Dhaba) ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए अपनी दरियादिली दिखाते हुए अपने ढाबे के दरवाजे खोल दिए हैं।
जी हां किसानों की मदद के लिए (Murthal Dhaba) मुरथल का मशहूर अमरीक सुखदेव ढाबा सभी प्रदर्शनकारियों को 3 दिनों तक लंगर खिला रहा है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हुई उस वीडियो में किसान मुरथल ढाबे के अंदर बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।
Singh is King 👉
Amrik Sukhdev Dhaba in Haryana's Murthal serves Free Food to #Farmers #FarmersProtest #IamWithFarmerspic.twitter.com/09ZT6ENLWJ— Aarti (@aartic02) November 28, 2020
(Murthal Dhaba) ढाबे वालों का यह कहना
मीडिया कर्मियों ने जब ढाबे वालों से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हमारा मकसद सिर्फ सेवा करने का है और सिख समुदाय हमेशा सेवा पर यकीन रखता है। ऐसे में जब हमने फंसे हुए किसानों को देखा तो उन्हें खाना ऑफ़र किया साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आगे भी ज़रूरत हुई तो उनके दरवाज़े किसानों के लिए हमेशा खुले रहेंगे।
Video from Pam Atwal
Sukhdev Dhaba serving free food today 😋 for protesting farmers
# Punjabi spirit Zindabaad## Farmers protest Zindabaad pic.twitter.com/9D0nlHPoDn— Pam Atwal (@atwalatwal) November 27, 2020
अपनी मांग पर हर हालत में डटे हुए हैं किसान
प्रशासन की ओर से सभी प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने हर मुमकिन कोशिश करके देख ली है लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांग पर हर हालत में डटे हुए हैं। हालांकि, किसानों का कहना है कि सरकार या तो नए कृषि कानून को वापस ले या फिर उसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दें।
Fascist Govt
Hail humanity
The famous Amrik Sukhdev Dhaba in Haryana's Murthal served free food to protesting farmers. The owner of the dhaba said farmers are the biggest providers and that they will not face any shortage of food during their protest.Well Done Sir pic.twitter.com/Nkax3sixbo
— Vaswani Manoj (@manojvam64) November 27, 2020
Discussion about this post