त्वचा के दाग-धब्बों को मिटानें के लिए हम लोग क्या-क्या नही करते है, लेकिन चेहरे को वेदाग बनाने के लिए जब कई तरह के जतन करने के बाद भी त्वचा के दाग, धब्बो से छूटकारा नही मिलता। जिसके चलते हमारी सारी मेहनत पर एक तरीके से मानों पानी ही फिर जाता हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल में त्वचा के दाग धब्बे को जड़ से खत्म करनें के कुछ कारगर उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि आपकी बेदाग त्वचा की ख्आहिश को करेंगे पूरा, तो आइए जानते है—
चेहरे को बेदाग बनाने के कारगर उपाय
1-नीम –
वैसे तो नीम के पत्ते हमारी हेल्थ के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। अगर ऐसे में आप नींम की पत्तीयों को पानी में उबाल कर उस पानी से चेहरे को धों लेती हैं या फिर उस पानी से स्नान कर लेती है तो चेहरे को दाग धब्बो से लेकर शरीर की कई सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। केवल इतना ही नही ऐसा करने से आपको खाज-खूजली जैसी समस्याओं का सामना भी नही करना पड़ता हैं।खाली पेट नीम की पत्तिया खाने से हमारी सेहत को कई लाभ होते हैं। नीम की पत्तियो का पेस्ट बनाकर फेस पर लगाने से चेहरे के दाग खत्म हो जाते है।
2- बेसन –
बेसन भी हमारे चेहरे के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है अगर आप बेसन में निंबू ,शहद और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें उसके बाद उसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएँ और 20 मिनट फेक के सूखने के बाद फेस को धों दें। इसे लगाने के बाद आपको बेदाग और खूबसूरत त्वचा देखने को मिलेगी।
3- प्याज-
प्यार को काटकर उसे सरसों के तेल में गर्म कर ले। फिर ठंडा होने के बाद कपड़े में रखकर अपने चेहरे पर रगडें ऐसा करने से आपके चेहरे की दाग, धब्बों की दिक्कत दूर हो जाएंगी।
4- चंदन-
चेहरे के लिए चंदन काफी अच्छा साबित होता हैं।अगर आप चंदन को दूध और हल्दी के साथ मिलाकर एक परफेक्ट पैक तैयार करके अपने फेस पर एप्लाइ करते है तो आपके चेहरे की डार्क सर्कल्स से लेकर दाग धब्बो कि समस्या दूर हो जाएंगी।
5-डाइट पर दें अधिक ध्यान—
चेहरे के दाग,धब्बे और अन्य समस्याओं पर हमारी हेल्थ का भी काफी असर पड़ता हैं। तो इसके लिए आपको अपने खान पान पर भी अधिक ध्यान देना चाहिएं। तो बता दे कि आपको अपनी डाइट में फल, सब्जी , फ्रेश जुस और सूप की मात्रा को अधिक कर देना चाहिएं। अक्सर हम लोगो को अपनी इन में उन फुड्स को शामिल नही करना चाहिए जिससे की आपको कब्ज , ऐसीडिटी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़े।
Discussion about this post