उत्साह और उमंग के साथ साथ साल का सबसे बड़ा त्योहार मकर संक्रांति कि शुरुआत हो चुकी हैं। मकर संक्रांति के इस खास दिन पर कई तरह के पकवान और व्यंजन बनाकर तैयार किये जाते हैं। लेकिन इस पर्व को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए तिल गुड़ की बनी बर्फी बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। केवल इतना ही नही तिल और गुड से बनी बर्फी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं, जिसके चलते आज हम आपके लिए ख़बर लाज़मी फुड ब्लॉग से लेकर आयें हैं Makar Sankranti 2021 पर बनने वाली तिल गुड़ बर्फी बनाने की आसान रेसिपी—
तिल गुड़ बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री—
सफेद तिल- 300 ग्राम
गुड़- 250 ग्राम
घी- आवश्यकता के अनुसार
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
बादाम – 8-9(कटे हुए)
बनाने की विधि—
तिल गुड़ की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप तिल को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब पैन में तिल को डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें। पैन में से तिल को अलग निकाल लें। उसके बाद दूसरी तरफ एक कढ़ाई में घी डाले घी के गर्म होने के बाद उसमें गुड़ के टुकड़े करके डालें। अब गुड़ के पिघलने तक इसे अच्छी तरह पका लीजिए। अब तिल को बलाइंडर में दरदरा पीस लें। अब चाशनी चैक कर लीजिए। गुड़ के पिघल जाने के बाद 1-2 मिनट तक इसे गैस को धीमा करके और अच्छी तरह से पकाएं। उसके बाद तिल को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए। गैस को धीमा करके दोनो को अच्छी तरह मिक्स होने तक इसे पकाएं।
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर इसे 2 मिनट तक और पकाएं। अब मिश्रण के हल्का गाढ़ा होने तक इसे पकाएं। इसके बाद अब गैस को बंद कर दें। बर्फी जमाने के लिए एक प्लेट में हल्का सा घी लगा लें। अब प्लेट में बर्फी जमने के लिए मिश्रण डाल दीजिए। इस मिश्रण को चारो और से एक जैसा कर दीजिए। फिर इसके उपर से कटे हुएं बादाम डाल दीजिए और बादाम को हल्के हाथों से दबा दीजिएं। जिससे की बादाम बर्फी पर अच्छी तरह से चिपक जाएं।
अब बर्फी को जमने के लिए 20 से 25 मिनट ठंड़ा होने दें। बर्फी को ठंड़ा होने के बाद इसे अपनी इच्छा के आकार में काट लीजिए। इसके बाद बर्फी के टुकड़ो को अलग-अलग कर लें। अब हमारी तिल और गुड़ बर्फी बनकर तैयार हैं।
Discussion about this post