चिलगोजा काफी फ़ायदेमंद नट्स हैं जिसका नाम सुपरफूड्स की लिस्ट में भी शुमार हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी हो या फिर विटामिन्स की, चिल्गोजा इन सभी कमियों को दूर करने में कारगर होता हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स भी इस फाइबर, विटामिन्स और प्रोटीन से भरे नट्स (चिल्गोजा) को खाने की सलाह देते हैं। बता दें की चिल्गोजा को इंग्लिश में पाइन नट्स और वैज्ञानिक तौर पर पाइनस गिरार्डियना नाम से जाना जाता हैं।
परवहीं हम में से अधकितर लोग इसके अचूक और अनोखे फायदों से अनजान होते हैं। जिस कारण हम अपनी सेहत के लिए इसके सेवन का भरपूर लाभ नही उठा पाते। ऐसे में जरूरी हैं कि हमें चिल्गोजा के सेवन से हमारी सेहत पर होने वाले फायदों के बारे में पता हो, जिसके बारे में आज हम आपको बताते हुआ आपके साथ साझा करने जा रहे हैं चिल्गोजा के नियमित सेवन से सेहत पर होने वाले 5 अनोखे और बेहद हैरतंगेज फायदे। जिन पर शायद ही आप कर पाएं विश्वास-
1-भूख बढ़ाने में फ़ायदेमंद-
चिलगोजा में पिनोलेनिक एसिड पाया जाता हैं जोकि एक काफी अच्छा प्राकृतिक स्त्रोत हैं। केवल इतना ही नही 10 ग्राम चिलगोजा में 0.6 मिलीग्राम आयरन भी होता हैं। चिलगोजा को आप कच्चा या फिर भून कर भी खा सकते हैं। चिलगोजा मोनोसैच्युरेटेड फैट से भरा होता है जो भूख बढ़ाने में मदद करता हैं। चिलगोजा में भरपूर मात्रा में मौजूद आयरन शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ता हैं जिससे आपको भूख ज्यादा लगेगी।
2- कलेस्ट्रॉल कम करनें में सहायक-
चिलगोजा में अनसैच्युरेटेड फैट पाया जाता हैं। जो कलेस्ट्रॉल कर करने में मदद करता है। चिलगोजा में उपस्थित टोकोफेरोल काफी स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। जो शरीर से फैट को कम करता है और हार्ट कि बिमारियों से भी बचाता हैं।
3- इन्युनिटि बढ़ाने में मदद-
चिलगोजा का सेवन करने से शरीर में इम्युनिटि का स्तर काफी बढ़ जाता हैं। चिलगोजा में एंटीवायरल और एंटिबैक्टीरियल गुण पाया जाता हैं।जिसके कारण ये हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक कैमिक्लस से रक्षा करता हैं। चिलगोजा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
4- गर्भावस्था में लाभकारी-
जैसा की हमने उपर बताया की चिलगोजा आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करना फ़ायदेमंद साबित होता हैं। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से अनिमिया नही होता है। जो भ्रूण के स्वस्थ विकास में मदद करता हैं।
5- फर्टिलिटि बढ़ाने में मददगार-
चिलगोजा में मौजूद आयरन औऱ फैटी एसिड प्राचीन समय से ही पुरुषों की नपुसंकता की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हुआ है।चिलगोजा का फैटी एसीड पुरुषों कि सैक्शुयल फर्टिलिटि को बरकरार रखने और स्पर्म प्रोडेक्शन के साथ टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता हैं। जिससे आपकी सेक्शुयल हेल्थ काफी अच्छी रहती हैं।
Discussion about this post