जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस के खतरे की वजह से स्कूल कॉलेज सभी बंद कर दिए गए हैं जिसकी वजह से छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता लगातार सता रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं की मदद करने के लिए डिजिटल पढ़ाई Study करने पर पूरा समर्थन दिया है। इस पर मंत्रालय ने कुछ ऐसे सरकारी ऐप बताएं हैं, जिनकी मदद से छात्र आसानी से घर बैठे ही अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
स्कूली छात्रों के लिए कमाल के हैं यह 5 सरकारी एप
1- दीक्षा एप
दीक्षा एप पर सभी कक्षाओं के सीबीएसई के प्रश्न पत्र, उत्तर, वीडियो आदि अपलोड किए गए हैं, जिसके माध्यम से परीक्षार्थी पाठ्यक्रम का रिवीजन कर सकते हैं। ऐ पर मौजूद प्रश्न बैंक में अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान वह सामाजिक विज्ञान समेत सभी विषयों के दो हजार से ज्यादा प्रश्न है।
2- ई-पाठशाला
इस ऐप को एनसीईआरटी ने डिजाइन किया है। इसे डाउनलोड कर छात्र घर बैठे एनसीईआरटी की किताबें पढ़ सकते हैं। ई-पाठशाला पोर्टल पर 18086 से अधिक ऑडियो सामग्री 2000 वीडियो वही 696 की पुस्तकें और 504 फुले पुस्तके उपलब्ध है।
3- स्वयं एप
बिना स्कूल गए घर पर स्वयं प्लेटफार्म पर भी पढ़ने का मौका है। इसमें स्कूली और उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध है। इसके अलावा एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए यहां 12 विषयों में 28 पाठ्यक्रम अपलोड किए हैं। जिसमें सभी छात्र अपनी पढ़ाई Study घर बैठे ही आराम से कर पाएंगे।
4- स्वयंप्रभा किशोर
छात्रों के लिए स्वयं प्रभा किशोर मंच भी है। चैनल नंबर 31 किशोर मंच पर 11वीं और 12वीं के लिए सभी विषयों की एनसीईआरटी की से मान्यता प्राप्त की सामग्री 24 घंटे प्रसारित की जाती है। स्वयंप्रभा डीटीएच पर भी प्रसारित होता है।
5- निष्ठा एप
यह एक समेकित शिक्षक परीक्षण और मोबाइल ऐप है। इस पर डाइट, डीएलएड के शिक्षक और शिक्षण प्रशिक्षण सभी कोर्स माड्यूल, वीडियो, ऑडियो और अन्य कंटेंट कभी भी देख सकते हैं। यह सारी सुविधाएं Study के लिए बिल्कुल निशुल्क हैं।
इसके अलावा कुछ और मोबाइल ऐप भी है जिनसे आप अपनी पढ़ाई Study घर से ही जारी रख सकते हैं। जैसे कि Scribd, Duolingo, My Study Life, Easy Bib
Discussion about this post