भिन्न-भिन्न राशियों के जातकों की प्रत्येक विशेषताऐं बेहद भिन्न-भिन्न होती हैं। जिसके चलते उनके बात-चीत के तरीकों से लेकर उनकी पसंद में भी काफी अंतर पाया जाता हैं। इतना ही नहीं राशियों का अंतर जातकों के खान-पान की भी कई आदतों को बखूबी बयाँ करता हैं। जिसके चलते राशियों के भिन्न-भिन्ने होने पर जातकों के खान-पान की पसंद से लेकर उनके चुनाव में भी काफी अंतर होता हैं। इन्ही भिन्नताओं को आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि आपके राशिफल के हिसाब से क्या कहता हैं आपके खान-पान का तरीका—
मेष राशि—
इस राशि के जातकों को हमेशा ही गर्मा-गरम व अधिक मसालेदार भोजन पसंद होता हैं। इस राशि के जतक अत्यधिक असंयम के साथ भोजन करते हैं। साथ ही इनको भूख काफी ज्यादा लगती हैं।
बृषभ राशि—
इस राशि का जातभ भोजन से काफी प्रेम करते हैं। यह खाने पर पैसा व्यय की बातों से जरा भी नहीं झिझकते हैं। साथ ही इस राशि के जातक खाने की गुणवत्ता के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं। जिसके चलते यह हमेशा स्वाद व सेहत से भरपरू गुणों वाला भोजन करते हैं।
मिथुन राशि—
मिशुन के राशि के जातक हमेशा ही विभिन्न देशों व राज्यों के भोजन के बनाने व खाने में काफी दिल्चस्बी रखते हैं। ये हमेशा ही शुध्द व सात्विक भोजन करते हैं। साथ ही खाने के द्वारा अलग-अलग संस्कृति व स्भयता के जायकों के बारे में जानना बेहद पसंद करते हैं।
कर्क राश—
इस राशि के जातक घर का खाना बेहद पसंद करते हैं। साथ ही इनको दादी व नानी की रेसिपीज़ के साथ बने व्यंजन खाना बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इस राशि के जातक अपने खाने को किसी के साथ भी शेयर करना पसंद नहीं करते हैं।
कन्या राशि—
इस राशि के जातक काफी संवेदनशील पेच के माने जाते हैं। इनके लिए प्रभावशाली स्वाद के जगह पर अच्छा स्वाद मायने रखता हैं। साथ ही यह कभी भी भोजन के फैंकना पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि—
इस राशि के जातक ऐसे भोजन के बेहद शौकीन होते हैं जो कि अच्छी गुणवत्ताओं की सामग्रियों के साथ बनाया जाए। जिसके चलते यह हमेशा ही महँगी जगहों पर भोजन करना पसंद करते हैं।
तुला राशि—
इस राशि के जातक फूड लवर होते हैं। जो कि तीखे भोजन से अधिक मीठा खाना पसंद करते हैं। बता दें कि यह मीठे व्यंजनों के इतने शौकीन होते हैं कि यह मुख्य मेन्यू को भी अवॉइड करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
वृश्चिक राशि—
इस राशि के जातक हमेशा ही उच्च कैलौरी वाला भोजन करना पसंद करते हैं। साथ ही यह भूख का विरोध नहीं कर सकते हैं। यह हमेशा ही मसालेदार भोजन से करीबी बनाए रखते हैं।
धनु राशि—
इस राशि के जातकों को हमेशा भी तेज मसाले व गरमा-गर्म भोजन पसंद करते हैं। साथ ही इनको विदेशी व्यंजनों को खाने के काफी शौकीन होते हैं। अधिक मसालेदार भोजन इन लोगों की पहली पसंद होने के कारण अक्सर ही इनको पाचन की समस्या होती हैं।
मकर राशि—
इस राशि के जातक हमेशा ही लज़ीज व्यंजनों के साथ सजी हुई डाइनिंग टेबल पर भोजन करना पसंद करते हैं। साथ ही यह अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए उनके साथ भोजन करना पसंद करते हैं।
कुँभ राशि—
इस राशि के जातक हमेशा ही कम कैलोरी को भोजन करना पसंद करते हैं। साथ ही कम कैलोरी के भोजन के साथ यह उसका आनंद लेते हैं। आमतौर पर यह लोग शाकाहारी होते हैं। हाँलाकि ये हेल्दी फूड्स के साथ ही जंक फूड्स का स्वाद लेना भी काफी पसंद करते हैं।
मीन राशि—
इस राशि के जातक हमेशा ही भोजन से काफी प्रेम करते हैं। साथ ही अपने भोजन के साथ समझौता करना इनको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता हैं। जिसके कारण यह हमेशा ही अपने भोजन का काफी ख्याल करते हैं।
Discussion about this post