Aaj Ki Taza Khabar In Hindi- ख़बर लाज़मी आपको देश व दुनियाभर की बड़ी ख़बरों के साथ रूबरू कराता हैं। जिसके लिए हम प्रतिदिन आपके साथ साझा करते हैं Khabarlazmi Special News Bulletin, तो आइए जानते हैं कि क्या हैं इसमें शामिल आज की टॉप पाँच बड़ी ख़बरें—
1-भारतीय स्वदेशी वैक्सीन के परीक्षण का जयज़ा खुद लेंगे प्रधानमंत्री मोदी—
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को हैदराबाद और अहमदाबाद के दौरे पर जाने वाले हैं। जहाँ पर विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीकों की निर्माण प्रतिक्रियाओं का जायज़ा लेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार को साझा की। पीएमओ द्वारा ट्वीट के जरिए बताया गया कि- प्रधानमंत्री टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया को व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाने वाले हैं।
2-इजाज़त के बाद भी किसानों ने किया बुरहाड़ी जाने से इनकार—
दिल्ली कूच के लिए अड़े किसानों को प्रशासन द्वारा इजाज़त मिल चुकी हैं। जिसके बाद पुलिस ने भी अपने प्रवेश द्वार पर से अपने सभी सुरक्षाबलों को पीछे हटा लिया। किसानों के प्रवेश के लिए भी सीमाऐं खोल दी गई। बता दें कि सभी हरियाणवी व पंजाबी किसानों को बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम क्षेत्र पर प्रदर्शन की इजाज़त दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद भी इन किसानों ने वहाँ पर धर्ना प्रदर्शन से इंकार कर दिया हैं और रमलीला मैदान में अपने प्रदर्शन के लिए अड़े हुए हैं।
3-भारत में पिछले 24 में पाए गए कोरोना संक्रमण के 43,083 नए मामले, 492 लोगों की मौत—
कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 43,089 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही भारत में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 93,09, 787 हो चुकी हैं। इतना ही नहीं अब तक 492 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हारते हुए अपनी जान गवा चुके हैं।
4-भारतीय जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट, देश की तकनीकी व्यवस्था चपेट में—
महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी बड़ा झटका लगा हैं। जिसके चलते अर्थव्यवस्था में सुधार आने के बावजूद भी पूरे वित्तीय वर्ष में आर्थिक विकास की दर 8.7 फीसदी मात्र हैं। जो कि पिछले चार वर्षों में प्रदर्शित होने वाला सबसे गंभीर व बुरा आँकड़ा हैं। वहीं भारत की जीडीपी में अब तक 7.5 फीसदी की गिरावट आ चुकी हैं। जिसके चलते देश की तकनीकी व्यवस्था को काफी नुकसान पहुँचा हैं।
5-करीना कपूर खान ने ट्रोलर्स की मानसिक स्थिति को बताया लॉकडाउन से प्रभावित—
अभिनेत्री करीना कपूर अपनी बेबाक मिज़ाज को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। जिसके चलते एक बार फिर ट्रोलर्स की मानसिकता को बयाँ करते हुए अभिनेत्री सुर्खियों में आ चुकी हैं। उन्होनें सभी ट्रोलर्स के लिए कहा कि- वह लोग जो सोशलमिडिया के जरिए सेलेब्स को ट्रोल करते हैं। उनके पास कोई भी काम नहीं होता हैं। करीना कपूर ने आगे अपनी चर्चाओं में कहा कि लॉकडाउन ने लोगों की मानसिक स्थिति पर काफी असर डाला हैं। साथ ही उनको खाली समय भी काफी मिला हैं। इसी कारण लोग सेलेब्स से जुड़े सभी मामलों पर ओवर डिस्कस, रिएक्ट और ट्रोलिंग जैसी चीजें कर रहे थे।
Discussion about this post