अलीगढ़। खुफ़िया सूत्रों से पता चला है कि Dawood Ibrahim अभी भी पाकिस्तान में छिपा हुआ है, साथी ही यह भी पता चला है कि पाकिस्तानी अभिनेत्री महविश हयात उनकी नई गर्लफ्रैंड हैं। आपको बता दें कि महविश हयात की उम्र महज 37 साल है और अपने से दुगने उम्र के Dawood Ibrahim को वह डेट कर रही हैं।

दाउद इब्राहिम की नई गर्लफ्रैंड महविश हयात हैं-

पाकिस्तानी अभिनेत्री महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत एक आईटम गर्ल से शुरु की थी। इसके बाद फिल्मी दुनिया में उन्होंने अपना एक मुकाम हासिल कर लिया। अब ख़बरें यह आ रही हैं कि वह Dawood Ibrahim की नई गर्लफ्रैंड हैं। हालांकि इन खबरों को महविश हयात ने अफ़वाह बताया है और कहा है कि वह Dawood Ibrahim को जानती तक नहीं, परंतु खुफ़िया एजेंसी द्वारा यह ख़बरें मिली हैं कि वह दाउद इब्राहिम को डेट कर ही हैं।
दाउद इब्राहिम के इतिहास की बात करें तो दाउद का हमेशा से ही फिल्मी अभिनेत्रियों पर ही दिल आया है-

- इससे पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता आयुब से दाउद का अफेयर चल रहा था।
- किसी जमाने में दाउद का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री मनदाकिनी के साथ भी जोड़ा जाता था।
- पाकिस्तानी अभिनेत्री सकीना अहमद के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था।
- कुछ साल पहले पाकिस्तानी मॉडल वीना मलिक के साथ भी दाउद का नाम जोड़ा गया था।
- इसके अलावा अन्य गैर फिल्मी लड़कियों के साथ भी उनके संबंध सामने आ चुके हैं।
दाउद की नई गर्लफ्रैंड महविश हयात के बारे में कुछ खास बातें-

- महविश हयात को पाकिस्तान में गैंग्सटर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है।
- महविश हयात, दाऊद से 27 साल छोटी हैं।
- पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से महविश को पिछले साल नवाजा गया था।
- महविश हयात टॉप की सिंगिग स्टार भी हैं।
- उन्हें फिल्मी करियर में हमेशा दाउद का सपोर्ट मिला है।
Discussion about this post