ख़बर लाज़मी आपको देश व दुनियाभर की बड़ी ख़बरों के साथ रूबरू कराता हैं। जिसके लिए हम प्रतिदिन आपके साथ साझा करते हैं Khabarlazmi Special News Bulletin, तो आइए जानते हैं कि क्या हैं इसमें शामिल आज की टॉप पाँच बड़ी ख़बरें—
1- LAC पर बढ़ते तनाव के चलते चीन का युध्द राग, सेना को दिए आदेश—
पूर्वी लध्दाख सीमा विवाद को लेकर अब तक भारत के बीच तनातनी जारी हैं। दोनों के बीच बढ़ते तनाव के इस अनुपात को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सशस्त्र बलों को वास्तविक युद्ध के दौरान होने वाली परिस्थितियों में अपने प्रतिरक्षण को मजबूत बनाए रखने व जीतने के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। जिसके चलते चीन की सत्ता कम्युनिटी पार्टी ने पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को 2027 तक अमेरिकी सेना के बराबर क्षमता बनाने की योजनाऐं भी बनाई हैं।
2- दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन आज, हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा बल सजग—
देश की राजधानि दिल्ली में किसानों का आज विशाल प्रदर्शन होने वाला हैं। जिसके चलते किसान हाल ही में केन्द्र द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों का विरोध करते नजर आयेंगे। गौरतलब हैं कि भारतीय किसान यूनियन बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले हैं। जिसके चलते दिल्ली सुरक्षाबलों को ओर भी सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आज दिल्ली में कुछ लाइन्स की मेट्रो सेवाऐं भी बाधित रहेंगी।
3- देश में कोरोना मरीजों की संख्या 92 लाख के पार, 24 घंटे में पाए गए 44,376 कोरोना संक्रमण के नए मामले—
कोरोना का कहर देश भर में अब तक थमके का नाम नहीं ले रहा हैं। जिसके चलते भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का यह आँकड़ा अब 92 लाख के पार पहुँच चुका हैं। साथ ही अब तक भारत में 24 घंटे में कोरानो संक्रमण के कुल नए मामले 44,376 पाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं बता दें कि कोरोना से इस जंग में अब तक 1,34,699 लोग अपनी जान गवा चुके चुके हैं।
4- गाजियाबाद में अब कोरोना प्रोटोकॉल के पालन पर निगरानी कसेगा ड्रोन—
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने ड्रोन को इस कोरोना जंग में शामिल करने का फैंसला लिया हैं। जिसके चलते प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले लोगों पर नजर रखेगा। बता दें कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति इन नियमों को उल्लंघन करता हुआ पाया जाता हैं, तो उस पर सख्त कार्यवाही व जुर्माने का प्रावधान जारी किया गया हैं।
5- मशहूर फुटबॉलर डिएगो के निधन पर फैंस ने दी GOAT हैशटैग के साथ श्रद्धांजलि—
बॉलीवुड सितारों ने अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर डियागो माराडोना को अपने ट्वीट्स के जरिए भावुक होते हुए श्रद्धांजलि दी। जिसके चलते हाल ही में ट्वीटर पर GOAT हैशटेग भी ट्रेंड करने लगा हैं। जिसका मतलब हैं- Greatest of all times, इन खूबसूरत शब्दों के साथ डियागो के फैंस ने उनको अंतिम विदाई दी।
Discussion about this post