बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम की जानी-मानी हस्ती विराट कोहली के सभी फेंस में खुशी का माहौल पूरी तरह छाया हुआ है जी हां यह खबर ही कुछ ऐसी है जिसने सभी को खुश कर दिया है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब माता-पिता बन चुके हैं उनके बीच अब उनकी नन्ही परी ने जगह बना ली है। जी हां अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है, हॉस्पिटल में उस दौरान उनके पति विराट कोहली उनके साथ मौजूद थे। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से साझा की है।
विराट ने किया ये ट्वीट
विराट ने ट्वीट किया- हमें इस बात को साझा करते हुए बेहद खुशी है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आप सभी को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।
इसी के साथ विराट ने अपने ट्वीट में लोगों से एक अपील भी की है। उन्होंने अनुष्का और अपनी बेटी की सेहत के बारे में बताने के बाद लिखा- हमें उम्मीद है कि आप इस वक्त हमारे निजी पलों का सम्मान करेंगे। वही पिछले कुछ समय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार हॉस्पिटल से रेगुलर चेकअप कराते हुए नजर आ रहे थे जिसमें आपने अगर एक चीज नोटिस की हो तो आपने देखा होगा कि, अनुष्का के साथ विराट हमेशा दिखाई दिए हैं इस बात से यह साफ जाहिर होता है कि अपने इतने व्यस्त लाइफ स्टाइल में से उन्होंने एक पल के लिए भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को अकेला नही छोड़ा है। वहीं उनके माता-पिता बनने की इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
इसके अलावा आपकी अधिक जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल अगस्त में दोनों सेलेब्स ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुद ऐलान कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर लिखा था- ‘और फिर हम तीन हो गए…जनवरी 2021 में आने वाला है’
Discussion about this post