इस साल धनतेरस का त्यौहार 13 नवम्बर का मनाया जाने वाला हैं। धनतेरस का यह त्यौहार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता हैं। जिस दिन भगवान कुबेर व माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता हैं। जो कि धन-धान्य व सुख-समृध्दि के स्वामी माने जाते हैं। मान्यता हैं कि इस दिन जो भी नई चीज हम अपने घर में खरीदकर लाते हैं। वह हमारे जीवन में हमेशा भगवान का आर्शीवाद व शुभता का प्रतीक बनकर रहती हैं। धनतेरस की मान्यता को लोगों के बीच काफी सराहना भी दी जाती हैं।
जिसके चलते लोग इस दिन सोने व चाँदी के आभूषणों की खरीदारी को बहुत विशेष अहमियत देते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं सिर्फ सोना-चाँदी के अलावा भी बहुत-सी ऐसी अमूल्य चीजें भी हैं। जिनको हमें धनतेरस के दिन अपने घर में खरीदकर लाना चाहिए। जिनकी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी ऐसी चीजें जिनकी धनतेरस की पूजा में मौजूदगी होना हैं बेहद आवश्यक—
कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र—
मान्यता हें कि धनतेरस के दिन प्रभु धन्वंतरि की असीम कृपा पाने के लिए महालक्ष्मी व कुबेर यंत्र को घर में जरूर लायें। जिसको लेकर लोगों की मान्यता हैं कि ऐसा करने से भगवान कुबेर व माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे हमारे जीवन में सुख-समृध्दि का वैभव बना रहता हैं।
लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा—
दिवाली से पहले धनतेरस के दिन घर में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता हैं। मान्यता हैं कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति का आवास होता हैं।
धनिए के बीज—
धनतेरस के दिन धनिए के बीजों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता हैं। जिनका इस्तेमाल भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा के समय करना चाहिए। मान्यता हैं कि पूजा करने के बाद धनिए के इन बीजों को तिजोरी में रखना बेहद शुभ होता हैं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
सोने व चाँदी के सिक्के होते हैं शुभता का प्रतीक—
धनतेरस के दिन सोने व चाँदी के गहनों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता हैं। ज्योतिशाचार्य के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदे जाने वाले गहनें, बर्तनों या सिक्कों को पूजा में शामिल करने से भगवान कुबेर व माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, साथ ही हमेशा उनकी कृपा हमारे जीवन में बनी रहती हैं।
झाड़ू खरीदना न भूलें—
धनतेरस के दिन अपने घर में नई झाड़ू को लाना बिल्कुल न भूलें। धनतेरस के दिन इस झाड़ू को पूजा स्थान पर रखें और इसकी भी पूजा करें। पूजा के बाद इसे किसी ऐसे स्थान पर रखें जहाँ कोई इस झाड़ू को देख न सके। दिवाली के त्यौहार के बाद आप इस झाड़ू को प्रयोग में लाऐं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती हैं।
Discussion about this post