अलीगढ़- कोरोना वायरस के इस महा संकट में आज सभी लोग अपने घर पर बैठे हुए हैं। बाजार भी नियमित रूप से खुल रहे है।जरूरतमंद वस्तुओं को लाने के लिए ही लोग बाहर जा रहे हैं।इस फेस पैक face pack को दीपिका पादुकोण हफ्ते में 5 दिन जरूर लगाती हैं लेकिन इस लॉकडाउन के चलते वह इस फेस पैक को डेली लगाना पसंद करती है। दीपिका पादुकोण ने यह भी बताया कि जितना हमें नेचुरल चीजें फायदा कर सकती है। उतना बाहर की चीजों से हमें फायदा नहीं हो सकता, बल्कि बाहर के बने ब्यूटी प्रोडक्ट हमारी स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसलिए हमें जितना हो उतना घर की बनी हुई चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आपको हम आज इस आर्टिकल में यह बताएंगे कि कैसे आप घर पर रहकर दीपिका पादुकोण जैसा निखार पा सकते हैं। यह फेस पैक बनाना काफी आसान है। इससे संबंधित सारी वस्तुएं आपको अपने घर पर उपलब्ध हो जाएंगी। तो आइए बताते हैं कैसे बनाती हैं दीपिका पादुकोण अपना फेस पैक अपने ही हाथों से-
संबंधित सामग्री-
1.मैदा
2.दही
3.दूध का पाउडर
4.टमाटर का जूस
5.शहद
इस तरह बनाएं-
एक छोटी कटोरी में दो चम्मच मैदा ले,एक छोटा चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच दही और एक चम्मच टमाटर का जूस मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक मैदा की गांठे टूट ना जाए। मैदा में अगर गांठे होंगी तो वह आपकी स्किन पर ड्राइनेस ला सकती है। इस फेस पैक को आप अपने स्कीन पर सूखने तक छोड़ दें। यह फेस पैक आपकी स्किन पर व्हाइटनिंग लाएगा सूखने के बाद इसे सादा पानी से धो दें।
Discussion about this post