अलीगढ़। जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल बॉलीवुड जगत में हमने कई हस्तियों को खोया है। ऐसे में अक इस सूची में एक और हस्ति शामिल हो गई है। आपको बता दें बीती रात मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। बता दे कि उनको काफी दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, हालांकि उनका कोरोना टेस्ट भी निगेटिव था, परंतु कल उनकी ज्यादा तबियत खराब हो गई थी।
गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई-
आपको बता दें कि गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही बता दें कि सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया।
सरोज ने महज तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था-
इसके अलावा आपको बता दें कि शुक्रवार को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में उनका पार्थिक शरीर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सरोज खान ने करीब सैकड़ों गानों को कोरियोग्राफ किया था। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। बता दें कि सरोज ने महज तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
Discussion about this post