जैसा की आप सभी जानते है दिवाली का पर्व हर जगह 14 नवंबर दिन शनिवार के दिन दिन मनाया जाएगा। इसी दिन हर घर में शाम के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जी हां बड़ी दिपावाली के दिन भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में संपन्न करके मां से सुख, समृद्धि और वैभव पाने की कामना की जाती है। इस कड़ी मे आपको बता दें कि, इस पूजा को लेकर मान्यता है लक्ष्मी पूजन से व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इसे देखा जाए तो, शुक्रवार और दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। यह बात वाकई सच है कि, जो भी व्यक्ति मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं उनकी दद्रिता जैसी परेशानीयां हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों में कुछ ही चुनिंदा राशियां ऐसी भी होती है जो बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इन्ही भाग्यशाली राशियों पर हमेशा लक्ष्मी माता का आशीर्वाद सदा के लिए बना रहता है। माता लक्ष्मी की आशीर्वाद से ही इन राशि के लोगों के जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानी नहीं आती साथ ही मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है तो आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन सी हैं वह भाग्यशाली राशियां…
इन 3 राशि के लोग होने वाले इस दिवाली सबसे भाग्यशाली
वृष-
यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस राशि के स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव का असर इस राशि पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।
कर्क-
कर्क राशि के जातकों में अमीर बनने और ढ़ेरों तरह के लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी किसी तरह की बाधा में नहीं रुकता। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की आशीर्वाद बना रहता है।
वृश्चिक-
वृश्चिक राशि भी भाग्यशाली राशियों की गिनती में आती है। इस राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। इनके पास कभी भी किसी भी समय पर आर्थिक परेशानियां नहीं आती। ये हर एक समस्या का हल खोज निकालते हैं। इनके पास पैसा खुद ही चलकर आता है।
Discussion about this post