अलीगढ़- खाने के बाद अगर कुछ मीठा हो जाए तो मजा आ जाता है। इसीलिए आज हम बच्चों की फेवरेट डिश यानी “फ्रेंच टोस्ट” बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो बनाने में भी आसान है और खाने में तो लाजवाब। इसे आप कभी भी बना सकती हैं। खासकर बच्चों को यह बेहद पसंद आता है। इसके अलावा फ्रेंच टोस्ट के स्वाद में आप अपने हर मन पसंदीदा फ्लेवर का इस्तेमाल करकें। उसमें वैरायटी ला सकती है। तो आइए शुरू करते हैं।
फ्रेंच टोस्ट बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
1- कुछ भी अगर झट से बनाना हो तो उसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। “फ्रेंच टोस्ट” जिसमें पेट भी भर जाता है और स्वाद के साथ भी कोई कंप्रोमाइज नहीं होता है। जी हां जल्दी कुछ बनाना हो तो “फ्रेंच टोस्ट” बनाए। वैसे तो इसमें अंडा पड़ता है लेकिन अगर आप अंडा नही खाते है तो आप इसमें अंडे की बजाय कस्टर्ड पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इन्हे बनाने के लिए आटा ब्रेड के साथ-साथ व्हाइट ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्वाद और अच्छा आता है।
2- “फ्रेंच टोस्ट” नाश्ते के लिए सबसे शानदार आइटम है। यह बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। इसमें आप बच्चे के मनपसंद शामिल करके आप इसे और भी ज्यादा हेल्थी बना सकती हैं। इन्हे एक अलग अंदाज देने के लिए आप इसके बीच पीनट बटर और चॉकलेट जैसी चीजों की फिलिंग करकें। इसमें कई प्रकार की वैरायटी भी शामिल कर सकती हैं।
3- इन्हे बनाने के लिए सबसे पहले, एक मिक्सिंग बोल में थोड़ा कस्टर्ड पाउडर, दूध और चीनी मिलाकर अच्छी तरह गाढ़ा करें। ध्यान रहे कि इसमें गांठें है न दिखें। अगर वेनिला एसेंस हो तो एक चौथाई चम्मच इसे मिला लें। कस्टर्ड पाउडर ना हो तो कॉन स्टार्च या थोड़ा मक्के का आटा भी मिला सकते हैं। लेकिन तब वेनिला एसेंस एक चम्मच ही मिलाएं।
4-अब एक पैन में थोड़ा बटर गर्म करें। एक-एक करकें, ब्रेड को गोल में अच्छी तरह दोनों तरफ से लपेटे और पैन में हल्का सा बटर डालकर उन्हे सेक लें। अगर आप का तवा ज्यादा चौड़ा है तो एक साथ दो ब्रेड भी सेंक सकते हैं। इन तैयार ब्रेड पर थोड़ा शहद या जैम रखकर बच्चों को गरमागरम कॉफी या फिर उनके किसी मिल्क शेक के साथ सर्व करें।
Discussion about this post