बचपन में हम सभी ने सेंटा क्लॉज की कहानियाँ तो सुनी ही होंगी। जिनको आज शायद हम में से कई लोग अपने बच्चों को भी सुना रहे हों। क्योंकि सेंटा क्लॉज का इतिहास हमारे बीच काफी लंबे समय से बना हुआ है। हमने अपने बचपन में कोरे कागज पर अपनी सभी विश लिखकर तकिये के नीचे रखकर सोने के बाद सुबह उनके पूरे होने का इंतजार किया हैं।
जिसको शायद आज भी हम न सही पर हमारे बच्चे हर क्रिसमस जरूर दोहराते हैं। इन सभी बातों के बीच हमारे जहन में बचपन से ही ये सवाल उमड़ता आया हैं कि क्या सेंटा वाकई में होते हैं। या ये सभी बातें हमारे बीच अरसों से चली आ रही चन्द कल्पनाओं का हिस्सा हैं। वहीं अगर ये कल्पनाएं सच भी हैं तो सेंटा क्लॉज का घर कहाँ मौजूह हैं, कैसा दिखता हैं। आपके जहन को खँगालते इन सभी सवालों का जवाब आ हम आपको देते हुए बताने जा रहे हैं सेंटा क्लॉस के घर का पता—
फिन लैंड में बसता हैं सेंटा क्लॉल का आशियाना-
फिनलैंड में मौजूद बेहद खूबसूरत और नायाब गाँव रोमानिएमी मौजूद हैं। माना जाता हैं कि यह सेंटा क्लॉज का गाँव हैं। बता दें कि इस देश में 6 महीने दिन और 6 महीना रात रहती हैं। इतना ही नहीं सेंटा क्लॉज का ये गाँव 12 महीने बर्फ की एक खूबसूरत चादर ओढ़े रहता हैं। बता दें कि रोमानिएमी नाम की इश जगह को सेंटा विलेज के नाम से जाना जाता हैं। जहाँ एक लंबी दाढ़ी वाला व्यक्ति लाल रंग के कपड़े पहने हुए एक व्यक्ति हमेशा ही नजर आता हैं। जिसको सभी लोग अपने सपनों के रियल सेंटा क्लॉज मानते हैं। जिनका घर की रूहानी झलक हमारी बचपन में सुनी कहानियों की हकीकत को बयाँ करता हैं। जहाँ पर सेंटा की हट से लेकर एक बेहद खूबसूरत आइस पार्क भी मौजूद हैं। जो कि बचपन में हमारी कहानियों का हिस्सा रही हैं।
इस क्रिसमस आप भी कुछ इस तरह पहुँचे सेंटा क्लॉज के घर-
बता दें कि सेंटा के इस नायाब गाँव की खूबसूरती की रूहानी झलक करीब से देखने के लिए रोवानिेमी पहुँचना होगा। यहाँ पहुँचने के लिए आपको हैलसिंकी जो कि फिनलैंड की राजधानी हैं। वहाँ से फ्लाइट लेनी होगी। वहाँ पहुँचने के बाद रोवानिएमी से 8 किलोमीटर दूर मौजूद लैपलैंड जाने के लिए हर घंटे यहाँ से गुजरने वाली सेंटा एक्सप्रेस लेकर यहाँ पहुँच सकते हैं। अगर आप इस एक्सप्रेस द्वारा सेंटा के घर नहीं जाना चाहते हैं तो आप प्राइवेट टैक्सी या बस को चुन सकते हैं।
Discussion about this post