भारत के अजीबो-गरीब गाँव- भारत में विचित्र और हैरतंगेज चीजों से लेकर जगहों की कोई कमी नही हैं। जिस तरह भारत देश में हर 2 किलोमीटर के फाँसलो पर लोगों के पहनावे और भाषाएं बदल जाती हैं, ठीक उसी तरह इन फासलों के बीच हमें कई विचित्र और हैरतंगेज चीजों के साथ रूबरू होते हैं। जिस बीच अगर हम बात करें भारत में मौजूद विचित्र जगहों के बारे में, तो आपके जहन में सैकड़ो जगहों के नाम और तस्वीरें अब तक आ चुँकी होंगी।
भला ऐसी भी क्यों न, भारत में मौजूद ऐसी विचित्र जगहों की संख्या शायद अनगिनत हो। जिनमें से बहुत-सी जगहों के बारे में आप और हम जानते हैं, लेकिन वहीं आज भी ऐसी बहुत सी जगहों से हम अनजान भी हैं। जिनमें अनोखे शहरों से लेकर कई अनसुने गाँव भी शामिल हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही भारत के विचित्र और अनोखे गाँवो के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें वसा हैं मिनी लंदन से लेकर मौजूद हैं हमशक्लों की बस्ती—
ये हैं भारत के अजीबो-गरीब गाँव-
हमशक्लों का गाँव—
केरल के मलप्पुरम जिले में बसने वाला गाँव कोडिन्ही जो कि जुड़वा लोगों के गाँव से भी जाना जाता हैं। जिसका कारण यहाँ पर जुड़वा लोगों की अत्यधिक संख्या हैं। बता दें कि इस गाँव में 350 से भी अधिक जुड़वा जोड़े एक साथ रहते हैं। जिनमें नवजात शिशुओं से लेकर 60-65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं।
वहीं अगर हम विश्व स्तर पर चर्चा करें तो हर 1000 जुड़वा बच्चों में से 4 बच्चे पैदा होने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, पर इस गाँव की ही बात की जाए तो यहाँ पर 1000 बच्चों के बीच में 45 बच्चे जुड़वा पैदा होते हैं। जो कि अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाला तथ्य हैं। जिसके चलते इस गाँव को हमशक्लों का गाँव कहा जाता हैं। जिसके बारे में किसी भी साधारण व्यक्ति के लिए जानना बेहद ही हैरतंगेज और विचित्र होगा।
दूध-दही फ्री देने वाला गाँव—
आजकल के दौर में जहाँ एक तरफ दुनिया से इंसानियत नाम का शब्द मानों खत्म सा हो गया हो, इस बीच भारत में आज भी एक गाँव मौजूद हैं जहाँ पानी नहीं बल्कि दूध व दही जैसी चीजों को बेचा नहीं जाता। जी हाँ गुजरात में बसे इस धोकड़ा गाँव में उन दूध व दही को फ्री में ही उन लोगों को दे दिया जाता हैं जिनके यहाँ पर गाय-भैंसे मौजूद नहीं हैं।
बता दें कि यहाँ के कई व्यक्ति इस बात को अपने मुँह स्वीकार चुके हैं कि उनके पास गाय आदि नहीं हैं, तो उनको हर महीने तकरीबन 7500 रूपये का दूध फ्री में मिल जाता हैं। बता दें यहाँ दूध व दही वह लोग हमेशा ही फ्री में दे दिया करते हैं जिनके पास भैंसे आदि मौजूद होती हैं। इतनी दयालुता के साथ बसा ये गाँ आज के कलयुग दौर में वाकई अपने आप में बेहद विचित्र और अनोखा हैं।
170 साल से हैं वीरान ये गाँव—
भारत एक रहस्यमयी दामन बनकर अपने अंदर कई राज़ समेटे हुए हैं। जिसमें राजस्थान के जैसलमेर जिले में मौजूद कुलधारा गाँव का भी रहस्य शामिल हैं। बता दें कि ये गाँव पिछले 170 साल से वीरान पड़ा हुआ हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ के सभी लोग एक ही रात में इस गाँव को खाली करके चले गए थे। साथ ही जाते-जाते इस गाँव को श्राप भी देकर गए कि यहाँ कभी कोई ओर बस नहीं सकेगा। जिसके बाद से ही यह गाँव वीरान पड़ा हुआ हैं। माना जाता हैं कि इस गाँव पर रूहानी ताकतों का शिकंजा हैं। जो कि आज एक खंडर में तब्दील हो चुका हैं। जिसके चलते यह गाँव आज भी अपने आप में कई अनसुनी आहटों को कहता नजर आता हैं और अपने आप में बेहद विचित्र भी हैं।
यह भारतीय गाँव हैं मिनी लंदन—
झारखंड की राजधानी से रांची से उत्तर-पश्चिम में तकरीबन 65 किलोमीटर दूर मौजूद एक मैक्लुस्कीगंज नाम का कस्बा हैं। जिस बस्ती को एग्लो इंडिया ने बसाया था। जिसके चलते एग्लो इंडिया के लोगों ने ही इस मिनी लंदन भी नाम दिया। जिसका कारण हैं इस बस्ती में मौजूद पश्चिम संस्कृति के अनुसार लोगों का रियास और लोगों के रहने-खाने से लेकर यहाँ के लोगों की शक्ल सूरत लंदन के लोगों से बेहद मेल खाती हैं। जिसके चलते गोरे लोगों के इस गाँव को मिनी लंदन नाम दिया गया।
Discussion about this post