दुनियाभर की अजीबो-गरीब महिलाएं- पूरी दुनिया अपने आप में एक अनोखी और बेहद नायाब तस्वीर की तरह हैं। जो कि अपने अंदर बहुत से राज से लेकर बहुत सी अनोखी और अजीबो-गरीब शख्सियत वाले लोगों के समेटे हुई हैं। जो कि सुनने में हम सभी को बेहद आम बात लगे, लेकिन इन आम लफ्जों के बीच क्या कभी आपने ऐसी महिलाओं को देखा या उनके बारे में सुना हैं, जिन्होंने अपनी ख्याहिश के चलते अपने आप को ही करा लिया हो एक कार्टून कैरेक्टर में तब्दील? वहीं एक महिला ने घरेलू हिंसा से तंग आकर खुद को दी वैम्पायर की शख्सियत? अगर नहीं तो जरा ठहरिए और हमारे आज के हमारे इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको दुनियाभर की एसी ही अजीबो-गरीब महिलाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में—
ये हैं दुनियाभर की अजीबो-गरीब महिलाएं-
मारिया क्रिस्टीना—
मैक्सिको में रहने वाली इस 36 वर्षीय विचित्र दिखने वाली महिला को लोग वैम्पायर लेडी के नाम से जानते हैं। जो कि सालों तक घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं और अब चार साल की एक बच्ची की माँ हैं। मारिया अपने पूरे शरीर पर टैटू, पियर्सिंग कराकर अपने आप में शक्ति और स्वतंत्रता का अनुभव करती हैं और अब वह घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का साथ देती हैं।
वेलेरिया ल्यूकेनोवा—
यूक्रेन में रहती वाली ये मोडल एक जीती जागती बार्बी डॉल हैं। जिनको ह्यूमन बार्बी के नाम से दुनियाभर में लोगो के बीच जाना जाता हैं। जिनको 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स इन्सटाग्राम, फैसबुक और यूट्यूव पर भी मौजूद हैं। कुछ लोगों का तो मानना ये भी हैं कि वेलेरिया ने इंजेक्शंस का सहारा लेकर प्लास्टिक जैसी बना ली हैं वहीं जबकि वैलेरिया का कहना ये भी हैं कि उन्होंने ब्रेस्ट ट्राँसप्लांट के अलावा अपने शरीर से किसी भी तरह छेड़छाड़ अब तक नही की हैं। अब सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन इस बात में कोई दोराहा नहीं कि ये अपने आप में दुनिया की बेहद अजीबो-गरीब महिला हैं।
आनास्तासी शास्पिनिया—
आप रियल लाइफ में मौजूद बार्बी गर्ल से तो मिल ही चुके हैं, लेकिन अब यूक्रेन में रहने वाली एनिमी गर्ल को क्या ही पीछे छोड़ना। बता दें कि यूक्रेन में रहने वाली आनास्तासी शास्पिनिया हूबहू काटून कैरेक्टर एनिमी गर्ल की तरह दिखती हैं। जिनका असल चेहरे आज तक शायद ही किसी ने देखा हो क्योंकि आनास्तासी जब भी पब्लिक प्लेस पर य़ा सोशलमीडिया पर अपनी फोटोज़ शेयर करती हैं तो वह एनिमी गर्ल के मेकअप नें नजर आती हैं। हाँलाकि आनास्तासी ने इस बात को कभी नहीं स्वीकारा हैं कि वह अपने आप को एनिमी गर्ल जैसा दिखने के लिए किसी भी सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं, लेकिन लोगों के बीच ये बात आज तक गवारा नहीं कि उन्होने कोई प्लास्टिक सर्जरी नही कराई हुई हैं।
सुपात्रा ससुपन—
बैंकाक में रहने वाली सुपात्रा ससुपन दुनियाभर में शरीर पर सबसे अधिक बालों वाली लड़की हैं। जिनके पूरे शरीर से लेकर उनके चेहरे पर भी काफी ज्यादा बाल मौजूद हैं जो कि उनको अमूमन लोगों से अलग और विचित्र दर्शाते हैं। जिसके चलते लोग भी उनको कई अगर-अलग नामों से बुलाते हैं। जैसे- वुल्फ वोमेन, मंकी फेस और हेयरी वुमन। जिसके चलते कई बार इनको लोगों के मजाक का सामना भी करना पड़ा पर वहीं आज सुपात्रा अपने इस अनोखेपन के लिए आज दुनियाभर में जानी-जाती हैं।
जुलिया गुनूस—
कैलिफोर्निया में रहने वाली 64 वर्षीय जुलिया गुलूस अपने पूरे शरीर पर बने टैटूओं के चलते दुनियाभर में जानी जाती हैं। बता दें कि उनके शरीर के 95 प्रतिशत भाग टैटूओं से घिरा हैं। बता दें कि जूलिया ने अपने शरीर पर इतने सार टैटू किसी गंभीर बिमारी से पीड़ित होने के बाद उसको ढकने के लिए कवायत कैद के दौरान बनवाएं। जिसके लिए वह अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करा चुकी हैं। बता दें कि जूलिया दुनियाभर में जूलिया द इल्सट्रेटिड लेडी के नाम से भी फेमस हैं।
Discussion about this post