बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान की कई गंभीर परिस्थितियों में मौत हो गई। इस बात की जानकारी खुद सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी। अपने मैनेजर सौम्या के मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मीका सिंह में उनकी एक तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा कि वाहेगुरु जी दा खालसा वाहेगुरु जी की फतेह।
इस बात को बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मीका ने आगे यह भी लिखा कि सौम्या ने बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन वह अपने पीछे ढेरों खूबसूरत यादें छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
दुख की इस घड़ी में मैं उनके पति और परिवार को सांत्वना देता हूं।खबरों की मानें तो सौम्या ने नींद की गोलियां काफी ज्यादा मात्रा में खाकर खुद की जान ली थी। इस रिपोर्ट की खबर के अनुसार यह घटना 2 फरवरी को हुई थी।
क्या यह थी आत्महत्या –
शुरुआती जांच में पता चला कि मामला आत्महत्या का ही है। पुलिस आत्महत्या के पीछे का असल कारण जानने की कोशिश कर रही है। सौम्या का शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
सौम्या डिप्रेशन में थी। जिसके चलते उन्होंने ड्रग्स का ओवरडोज ले लिया। खबरो के मुताबिक कुछ वकर्स जांच के लिए गए तो उन्हें वहां पर सौम्या की लाश मिली। सौम्या की बॉडी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बतान दें कि बॉडी मिका सिंह के स्टूडियो में मिली जिसके चलते वह भी शक के दायरे में है पुलिस पूछताछ कर रही है।
Discussion about this post